PANCHAYAT UPCHUNAV : पंचायत उपचुनाव से मुखिया पद के एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस ।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। पंचायत उपचुनाव को लेकर बुधवार को अंतिम दिन नाम वापसी के मददेनजर लगुरांव बिलंदपुर पंचायत से मुखिया पद के चार प्रत्याशियों में से एक ने मुखिया पद के प्रत्याशी पंचायत के सरपंच मोहम्मद रफीक पिता मोहम्मद इशहाक निवासी ग्राम बिलन्दपुर ने नाम वापस लिया है।

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडियो आनंद प्रकाश को आवेदन देकर नाम वापसी की कागजी प्रक्रिया पूरी की। वहीं भलुई  पंचायत से वार्ड 3 से पंच पद के एकमात्र प्रत्याशी भलुई ग्राम निवासी मोहम्मद एनुअल हक पिता मोहम्मद मछु मियां निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वही गुरुवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी व चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 9 जुलाई को मतदान होंगे व 11 जुलाई को प्रखंड कार्यालय परिसर में मतों की गिनती होगी। विजेता प्रत्याशियों  को प्रमाण पत्र दिए जाऐंगे।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : लाइसेंसधारी शस्त्रों का किया गया भौतिक सत्यापन।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-लाइसेंसधारी-शस/06/2025/25/18/49/49/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली