
सत्यम ग्राम न्यूज़,पातेपुर : बलिगांव थाना की पूलिस ने रात्री गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के चम्पापुर अग्रैल गांव से वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार एवं 375 एमएल विदेशी शराब जप्त किया।
वहीं कार पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूलिस ने न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया है। बलिगांव थाने कि पूलिस बुधवार की रात चम्पापुर अग्रैल गांव स्थित सड़क पर रात्रि गस्ती के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रही थी उसी दौरान एक लग्जरी कार आई तो पूलिस ने उसे रोक कर कार की तलाशी ली तो कार से 375 एमएल विदेशी शराब बरामद हुआ।
पूलिस के द्वारा बरामद शराब के साथ कार को भी जप्त कर लिया गया।वहीं कार पर सवार तीन व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर जब्त कार एवं शराब के साथ थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई पुरी करने के बाद गुरूवार को न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़े…
बाल दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने निकला प्रभात फेरी।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief