पातेपुर पुलिस ने बड़डिहा तुर्की गांव से 253 लिटर विदेशी शराब के अलाबे कार किया बरामद |

छापेमारी क्रम में बरामद शराव की पेटी

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,पातेपुर : थाना कि पुलिस ने बड़डिहा तुर्की गांव से 253 लिटर विदेशी शराब के साथ एक हुडई कम्पनी के अलकाइजर कार बरामद किया है | बरामद 253 लीटर विदेशी शराब एवं हुंडई कम्पनी के कार को जप्त कर थाना लाया गया है|

इस संदर्भ में पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर बड़डिहा तुर्की गांव में छापेमारी की गई कारोबारी पुलिस को देखकर फरार हो गया है। छापेमारी के क्रम में बिदेशी शराब जो इम्पीरियल ब्लू कम्पनी के लेवल लगा एवं उसके अलाबे हुंडई कम्पनी के अल्कैजर कार जप्त किया गया है|

बरडीहा तुर्की गांव निवासी जगदेव राय के पुत्र विवेक कुमार,विजय राय का पुत्र नागमणी एवं मिर्चाई राय के पुत्र कुन्दन कुछ अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे के कार्रवाई में पुलिस जूट गई है।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief