PATEPUR : फुटबाल मैंच में शील्ड पर भेरौखडा का कब्जा।

 

पातेपुर, सत्यम ग्राम न्यूज़ : पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय भेरौखडा के मैदान में न्यू टाइगर फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेला गया जिसमे फुटबॉल मैच भेरौखडा पातेपुर,वैशाली बनाम विद्यापति,समस्तीपुरके बीच खेला गया।

प्रथम हांफ में भेरौखडा के खिलाड़ी गोल करने में कामयाब रहे। सेकेंड हाफ के बीच में विद्यापति समस्तीपुर के खिलाड़ी भी एक गोल करने में सफल रहे। खेल के अंत समय तक दोनों टीमें का स्कोर 01-01 बराबर ही रहा। हार जीत का निर्णय ट्राई ब्रेकर से हुआ जिसमें भेरौखडा विजेता बने।

मैच का उद्घाटन पातेपुर के पूर्व विधायिका श्रीमती प्रेमा चौधरी के द्वारा किया गया।ग्रामीण इलाकों में इस तरह का मैच कभी कभी देखा जाता है l

मैच का आनंद दर्शको ने शुरू से अंत तक ताली बजाकर लेते रहें।मैच में लालदेव भगत, हरिनंदन भगत, गणेश राय प्रमुख पति, प्रतियागता के सचिव मुस्तफा हसन, अध्यक्ष सोनेलाल राय, ववस्थापक प्रभु नारायण सिंह, कॉमेंटेटर अमरनाथ प्रसाद भोला प्रसाद यादव मुखिया, पवन कुमार पंकज उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े…

https://satyamgramnews.in/rajapakar-परिवर्तनकारी-प्रारंभि/02/2025/27/21/23/08/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief