RAGHOPUR : वैशाली एडीएम बाढ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण।

राघोपुर फोटो 4वैशाली एडीएम विनोद कुमार सिंह एवं हाजीपुर एसडीओ रामबाबू बैठा ट्रैक्टर पर बैठकर राघोपुर प्रखंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को निरीक्षण करने पहुंचे
 फोटो : वैशाली एडीएम विनोद कुमार सिंह एवं हाजीपुर एसडीओ रामबाबू बैठा ट्रैक्टर पर बैठकर राघोपुर प्रखंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को निरीक्षण करने पहुंचे

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राघोपुर /वैशाली : जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम विनोद कुमार सिंह हाजीपुर एसडीओ रामबाबू बैठा शुक्रवार को करीब दोपहर में राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को निरीक्षण करनेपहुंचे एवं बाढ़ पीड़ित लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए पदाधिकारी को कई निर्देश भी दिए।

वही हाजीपुर एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि बिहार सरकार के जो सुविधाएं हैं। वह सुविधा राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सारी सुविधाएं की गई है। हर पंचायत में हमारे स्वास्थ्य टीम घूम-घूम कर इलाजकर रही है। जो हॉस्पिटल है वहां दवाइयां उपलब्ध है एवं चिकित्सा भी मौजूद है। एसडीआरएफ दो टीम चार बोट के साथ यहां मौजूद है। लगभग 130 नाव सभी पंचायत में भेजी गई है । बाढ़ पीड़ित परिवारोंके बीच पॉलिथीन की बाटी जा रहे हैं। 

वही कच्ची दरगाह बिदुपुर निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के साइट पर बाढ़ का पानी भरने के कारण कई मशीन बाढ़ के पानी में डूब गई।बाढ़ के पानी आने से निर्माण कार्य बाधित है।निर्माण कंपनी के एडमिन इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ के कारण कई मशीन पानी में डूब गई जिसके कारण करोड रुपए का नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि सिगमेट एवं बालु स्टॉक में पानी भरने के कारण सिगमेट का नुकसान हुआ है।

चार क्राउलर क्रेन पानी में डूबा हुआ है।4 डीजी मशीन, डोका मेटेरियल,लाइटर,शटर मटेरियल, स्टॉक फोल्डिंग मटेरियल, ग्रेडिंग मटेरियल पानी में डूबने से कंपनी का भारी नुकसान हुआ है। निर्माण कार्य में लगे कई प्रकार की मशीन एवं मेटेरियल पानी में डूबने के कारण कंपनी का नुकसान हुआ है। वही रुस्तमपुर थाने के प्रांगण में बाढ़ का पानी घुस चुका है। जिसे पुलिस प्रशासन को गस्ती करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े…

https://satyamgramnews.in/नाव-हादसे-में-चार-में-से-ती/09/2024/20/21/36/40/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief