RAJAPAKAR : अनुग्रह राशि के चेक अंचल कार्यालय द्वारा मृतक के परिजनों को सौंपा गया।

 

राजापाकर आर ओ जूली कुमारी ने कार्यालय कक्ष में लाभार्थी को चेक सौंपती हुई।
राजापाकर सीओ गौरव कुमार घर पर जाकर लाभार्थी को चेक सौंपते हुए।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। राज्य सरकार के आपदा विभाग से दो व्यक्तियों को अनुग्रह राशि के चेक दिए गए। प्रखंड के नारायणपुर बुजुर्ग गांववासी युगल साह की मौत वज्रपात से हो गई थी। जिसे लेकर राजापाकर के अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने उनके घर पर जाकर उनकी पत्नी चंचला देवी को 4 लाख रूपये का चेक सौंपा। जबकि जाफरपट्टी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की मौत छठ पर्व के अवसर पर बाकरपुर पोखर में डूबने से हो गई थी।

जिसको लेकर उसके पिता रविंद्र पासवान को 4 लाख रूपये का चेक राजस्व पदाधिकारी जूली कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में सौंपा। दोनों के परिजन चेक पाकर सरकार व अंचलाधिकारी को साधुवाद दिया।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली