
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, प्रकाश वर्मा। राजापाकर उत्तरी पंचायत के विभिन्न वार्डों में गुरुवार को जियो टैग किया गया। मुखिया सरिता पटेल आवास सहायक मोहम्मद परवेज आलम व मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल द्वारा आवास योजना से वंचित लोगों के घरों का जियो टैग किया जा रहा है।
वही आवास योजना के लाभार्थी के लिए जॉब कार्ड भी आवश्यक है। उसके लिए आवास योजना से वंचित लोगों के पति-पत्नी के आधार कार्ड एवं खाता नंबर भी लिए जा रहे हैं। ताकि आप आवास योजना से वंचित लोगों की प्रतीक्षा सूची में उनका नाम दिया जा सके। मालूम हो कि सरकार द्वारा आवास योजना का लाभ जौब कार्ड धारी के लिए अनिवार्य है।
आज महादलित परिवार के शिवा मांझी काजल कुमारी वीरू मांझी चंदन मांझी राजकुमार मांझी सुदामा देवी रामप्रवेश मांझी सहित कई महिला पुरुष शामिल हैं ।वहीं मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल ने कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पंचायत के सभी वार्डों में जाकर आवास सहायक द्वारा आवास योजना से वंचित लोगों के घर का जियो टैग किया जाएगा।
ये भी पढ़े…
राजापाकर थानाध्यक्ष को किया गया सम्मानित।
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली