राजापाकर: बीते 21 मार्च को राजापाकर थाना क्षेत्र के एनएच 322 पर रामपुर ब्रह्मदास के समीप एनआरआई राहुल आनंद की हत्या बदमाशों ने चेन छीनने के क्रम में गोली मारकर कर दी थी। इस मामले में राजापाकर थाने की पुलिस ने मृतक की मां सुधा चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में राजापाकर थाने में कांड संख्या 110/25 अंकित किया गया है।
अपने बयान में सुधा चौधरी ने बताया कि वह 21 मार्च की सुबह 8:30 बजे अपने मकान दिघी कला पूर्वी से सकरौली बुचौली घर में काम कराने के लिए अपने लड़के राहुल, पोता उज्जवल अनिद्र उर्फ हर्ष एवं पोती परी के साथ एसपी साईन होंडा बाइक से चले थे एवं ज्योंहि एनएच 322 हाजीपुर जन्दाहा मुख्य मार्ग पर रामपुर ब्रहमदास चिमनी के सामने मुख्य सड़क पर पहुँचे कि हमारी पोती परी को ठंड लगने के कारण बाइक से बगल में नीचे उतरकर पोती को टीशर्ट पहनाने लगी कि इतने में हाजीपुर की तरफ से एक काले-लाल रंग की प्लसर बाइक पर सवार एक लड़के पूछा कि हमको गाजीपुर जाना है।
जिसे राहुल ने बोला कि हमको मालूम नही है परंतु यह रोड समस्तीपुर जाएगा तभी एक व्यक्ति पीछे से पैदल चलकर आ गया और मेरे बेटे से कहा कि सोना का चेन मुझे दे दो। नहीं तो गोली मार देंगे इतने में हमारा लड़का राहुल और दोनों युवक के साथ हाथापाई होने लगी और मेरे पुत्र राहुल आनंद के गर्दन से दोनों ने जबरदस्ती सोने का चेन छीनने लगा और इतने में एक लड़का अपने पास से बन्दूक निकालकर मेरे लड़का राहुल आनंद के ऊपर गोली फायर कर दिया जो गोली हमारे पोता के दाहिने हाथ के छोटी ऊंगली में लगते हुए बेटे के सीने में दाहिने ओर लगा और वह बेहोश होकर वही गिर गया। जिसके बाद वह दोनों बदमाश वहां से भाग निकला। शोर शराबा होने पर आस पास के लोग जुटे और मेरे बेटे को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े…
विधुत ऊर्जा चोरी से उपयोग करने वालों के विरुद्ध FIR दर्ज।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-विधुत-ऊर्जा-चोर/03/2025/24/21/56/28/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली


