RAJAPAKAR : अंचलाधिकारी के रूप में‌ पुनः गौरव कुमार कार्यभार‌ संभालेंगे।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । अंचल कार्यालय में गुरुवार को प्रशिक्षु एडीएम सह अंचलाधिकारी आरती कुमारी का एक माह का प्रशिक्षण सत्र की समाप्ति हो गई।

मालूम हो कि 9 दिसंबर को प्रशिक्षु एडीएम ने अंचलाधिकारी के रूप में योगदान दिया था। उनके जाने के बाद शुक्रवार से  पूर्व अंचलाधिकारी गौरव कुमार अपना कार्यभार संभालेंगे। वही एक माह के बाद वे जिले के प्रशिक्षण से वापस आने के बाद‌‌ आरती कुमारी फिर राजापाकर प्रखंड कार्यालय में एक माह के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में योगदान देंगी।

इस संबंध में पूछे जाने पर प्रशिक्षु एडीएम सह अंचलाधिकारी आरती कुमारी ने बताया कि एक माह में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। आम जनता के विभिन्न कार्यों दाखिल खारिज परिमार्जन भूमि विवाद व प्रत्येक शनिवार को लगने वाले थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर में कार्य करने का अवसर मिला। जिससे काफी कुछ सीखने को मिला।

यें भी पढ़े…

*सीएचसी में चालीस गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य जाँच।*

*https://satyamgramnews.in/health-bulletin-सीएचसी-में-चालीस-गर्भव/01/2025/09/21/03/56/satyamgramnewsrajapakar1/*

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली