RAJAPAKAR : छह दिवसीय बाबा कारिख पूजनोत्सव सम्पन्न ।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर।  प्रखंड की लगुरांव बिलंदपुर पंचायत के बिलंदपुर शिव मंदिर परिसर में स्थित बाबा कारिख मंदिर परिसर में राजपूत समुदाय के लोगों द्वारा कुल देवता बाबा कारिख महाराज की पूजा अर्चना हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को समाप्त हुई।

16 जनवरी से शुरू हुई यह पूजा 21 जनवरी को समाप्त हुई है। ज्ञातव्य हो कि हर साल राजपूत समाज के लोगों द्वारा अपने कुल देवता बाबा कारिख की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम के साथ बिलंदपुर शिव मंदिर परिसर में स्थित कारिख बाबा मंदिर परिसर में की जाती है।

जिसमें 16 को नहाए खाए के साथ शुरू हुई पूजा एवं 17 जनवरी से बिलंदपुर शिव मंदिर परिसर में स्थित कारिख बाबा मंदिर परिसर में पूजा अर्चना शुरू हुई जो 21 जनवरी को भारी भीड़ एवं पूजा अर्चना के साथ समाप्त हुई। मौके पर राजपूत समाज के दर्जनों महिला पुरुष बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिसमें मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार मुकुल छोटू सिंह जय किशोर सिंह प्रमोद सिंह अमोद सिंह सुमन सिंह प्रभाकर सिंह मनीष कुमार सहित अनेक लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़े…

किशोरावस्था में होने वाले मानसिक व शारीरिक‌ परिवर्तन ‌…

https://satyamgramnews.in/किशोरावस्था-में-होने-वाल/01/2025/21/18/08/42/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली