RAJAPAKAR : थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर का हुआ आयोजन।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर  : थाना परिसर  में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार, थानाध्यक्ष वीणा कुमारी, राजस्व कर्मचारी मुनाजीर हुसैन बलवीर यादव द्वारा अनेक भूमि विवाद के वादों को देखा ज्यादा  लोगों की परिमार्जन , खाता, खेसरा, रकवा गलत चढ़ा हुआ था. जिसे देखते हुए सीओ गौरव कुमार द्वारा ऑनलाइन परिमार्जन प्लस करने की सलाह दी।

मालूम हो कि सर्वे शुरु होने से भूमि विवाद की समस्या काफी बढ़ गई है वही  अंचलिधिकारी ने अनेक भूमि विवादों को देखा जिसमें अवधेश प्रसाद सिंह बनाम अनूप सिंह के भूमि विवाद को देखा। जिसमें बादी को सिविल कोर्ट हाजीपुर में आवेदन देने की बात कही.

दूसरा केस में रविंद्र प्रसाद सिंह के भूमि विवाद को देखा. जिस में रकवा को लेकर विवाद था। जिसमें उन्हें रकवा के अनुसार जमीन का रसीद कटवाने का निर्देश दिया गया. वही भूमि विवाद में कामेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा पुराना के वाला के दाखिल खारिज नहीं होने की बात कही।

जिसे राजस्व कर्मचारी द्वार अंचल कार्यालय में आकर रजिस्टर टू में नया नंबर देकर मुटेशन कराने की बात कही. वही थानाध्यक्ष बिना कुमारी ने शिविर में आए बादी , प्रतिवादियों को स्थल पर बाद विवाद नहीं करने का निर्देश दिया तथा कहा कि वे सभी  शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।

कोई समस्या होने पर अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष से संपर्क करेगे। वही लोगों ने थाना के रुप में वीणा कुमारी के योगदान देने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

ये भी पढ़े….

राजापाकर थाना में नये अध्यक्ष ने अपना कार्यभार संभाला|

https://satyamgramnews.in/vaishali-राजापाकर-थाने-में-नए-थान/09/2024/28/20/05/53/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली