RAJAPAKAR : थाना परिसर मे भूमि विवाद निवारण शिविर का हुआ आयोजन।।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर‌ : थाना परिसर में शनिवार को ‌भूमि विवाद निवारण शिविर लगाए गए। इस अवसर पर प्रशिक्षु एडीएम  सह अंचलाधिकारी आरती कुमारी पूर्व सीओ  गौरव कुमार  थानाध्यक्ष वीणा कुमारी सहित भूमि विवाद से संबंधित अनेक फरियादी अपने-अपने आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे।‌ जिसमें भूमि विवाद से संबंधित अनेक वादों को देखा गया।

शिविर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद को देखा गया।जिसमें वादी धर्मनाथ कुमार पिता चंदेश्वर राय बनाम प्रतिवादी रामेश्वर राय वगैरह निवासी ग्राम बसरा के विवाद को देखा गया। अंचलाधिकारी आरती कुमारी ने कहा कि चूंकी मामला सरकारी भूमि से संबंधित है इसलिए पुलिस पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी की जांच रिपोर्ट भी अगले शनिवार की बैठक में उपलब्ध कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं थाना अध्यक्ष ने भूमि विवाद से संबंधित मामले में वादी प्रतिवादी को स्थल पर शांति व्यवस्था कायम रखने  के निर्देश दिए।

यें भी पढ़े….

30 वर्षीय महिला अपने प्रेमी संग फरहार।

https://satyamgramnews.in/goraul-30-वर्षीय-महिला-अपने-प्रेम/01/2025/04/19/14/41/sgngoraul

रिपोर्ट : मनीष कु. सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली