सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड कार्यालय में जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।गौरतलब हो कि सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि अब पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव ही जन्म मृत्यु बनायेंगे। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के स्तर से जन्म-मृत्यु बनाने में लोगों को भारी परेशानी होती थी एवं महीनों समय लगते थे।
पंचायत के पंचायत सरकार भवन में ही पंचायत के लोग आवेदन ऑनलाइन करेंगे एवं वहीं से उन्हें जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र मिलेगा लेकिन सरकार के घोषणा के दो सप्ताह हो गए लेकिन अभी तक पंचायत सचिवों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आईडी कोड नहीं दिया गया। जिससे पिछले एक माह से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य बाधित है। अनेक बच्चों को विद्यालय में नामांकन के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। अन्य कार्यों के लिए भी लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाते हैं लेकिन कार्य बाधित होने से किसी भी व्यक्ति का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है।
“इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश से पूछे जाने पर बताया कि यह केंद्र सरकार का आदेश है। केंद्र से राज्य को आदेश मिलेगा राज्य के बाद जिलों को आदेश आयेगा। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया हो पूरी होगी। अभी इस संबंध में मैं कुछ नहीं बता सकता कि कब से कार्य शुरू होगा।”
इस कार्य को निराकरण के लिए राजद प्रदेश सचिव तपसी प्रसाद सिंह, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष माधवी सिंह, युवा राजद जिला महासचिव एवं वार्ड सदस्य संघ के जिला प्रवक्ता सुबोध पटेल, पूर्व पंसस अर्जुन सिंह, समाजसेवी शुभम कुमार उर्फ चंदन सिंह, पूर्व पंसस एवं भाजपा मंडल महामंत्री प्रेम कुमार सिंह, लोजपा (रा) नेता विनय पासवान, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अरुण पटेल, वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन पासवान, संजय सिंह, वार्ड सदस्य लक्ष्मण पटेल, उदय कुमार, अजय मालाकार, लोजपा नेता कमलेश पासवान, उप सरपंच अर्जुन ठाकुर, कुंदन कुमार आदि लोगों ने जिला पदाधिकारी से अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़े...
कबीर आश्रम सहमत में आगामी 11 जून को कबीर प्राकट्य दिवस मनाये जायेंगे।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-कबीर-आश्रम-सहमत/06/2025/03/17/52/29/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली