RAJAPAKAR : पशुओं को बीमारी से बचाव हेतु किया गया टीकाकरण।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर।  पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पशुओं को एफएमडी मुंहपका एवं खुरपका  बीमारी का टीकाकरण टीकाकर्मियों द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु चिकित्सालय राजापाकर के पशु चिकित्सक डॉक्टर रुचि कुमार ने बताया कि जानवरों में होने वाले संक्रामक बीमारी मुंहपका एवं खूरपका रोग का टीकाकरण प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में टीकाकर्मियों द्वारा किया जा रहा है।

पशुपालक अपने-अपने पंचायत में टीकाकर्मियों द्वारा की जा रही टीका अपने पशुओं को दिलवाएं। यह संक्रामक बीमारी है बीमारी में पशुओं के मुंह में सूजन आ जाता है व मुंह से लार आने लगता है। बुखार हो जाता है वहीं खूर में सूजन हो जाता है। जानवर खाना पीना छोड़ देता है। यदि टीका पूर्व में जानवरों को दिया गया है तो यह बीमारी होने की कम संभावना रहती है।ऐसी बीमारी होने पर नजदीकी पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक से परामर्श लेकर उसका इलाज करावें।उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड के लिए 21हजार एफएमडी बीमारी के लिए टीके की खुराक मिली है

टीकाकरण 3 मई से शुरू हुआ है जो 26 मई तक चलेगा। जिसे प्रखंड के सभी पंचायत में पशुओं को दिया जाना है। उन्होंने प्रखंड के सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों मुखिया सरपंच वार्ड सदस्यों पंच सदस्यों का आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्र में यह टीका पशुओं को दिलवाएं और लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करें। यह टीका निशुल्क है इसमें कोई पैसा पशुपालक को नहीं देना है. टीकाकरण कार्य कर रहे टीकाकर्मियों में विकास कुमार विशंभर कुमार नीरज कुमार अमरेश कुमार अभिषेक कुमार शत्रुघन राम विनोद कुमार गुप्ता आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शिविर आयोजन।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-डॉक्टर-अंबेडकर-समग्र-से/05/2025/08/19/22/43/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली