RAJAPAKAR : पूर्व पंचायत समिति सदस्य बने पैक्स अध्यक्ष,लोगो ने दी बधाई |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। सभी पूर्व पैक्स अध्यक्ष जीते वहीं एक नए युवा उम्मीदवार ने बाजी मारी। प्रखंड क्षेत्र में हुए पैक्स  चुनाव में प्रखंड क्षेत्र से एकमात्र  पैक्स अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र कुमार मुकुल ने लगुरांव बिलंन्दपुर पैक्स से भारी मतों से विजय प्राप्त की है उनके निकटतम प्रत्याशी रेखा सिंह पूर्व पैक्स  अध्यक्ष को 147 मत जबकि जितेंद्र कुमार मुकुल को 603 मत प्राप्त हुए।

मालूम हो कि जीतेंद्र कुमार मुकुल की पत्नी नूतन सिंह भी पूर्व में लगुरांव विलंन्दपुर पंचायत की वर्ष 11-16 में मुखिया थीं इसके पूर्व में 2005 से 11 में जीतेंद्र कुमार मुकुल भी पंचायत समिति सदस्य थे। लंबे समय से वे राजनीतिक से जुड़े हुए हैं पूर्व विधायक अच्युतानंद  सिंह के विधायक प्रतिनिधि भी रह चुके हैं प्रखंड से लेकर जिला तक का राजनीतिक सफर उन्होंने तय किया है।

वहीं पंचायत  की जनता ने आशा भरी नजरों से उन्हें अपना मत दिया है क्योंकि पंचायत में पूरे प्रखंड स्तर पर एकमात्र पैक्स  द्वारा कोल्ड स्टोरेज जो पूर्व पैक्स अध्यक्ष द्वारा बनाया गया था जो बंद पड़ा है चुनाव के दौरान उन्होंने बंद पडे कोल्ड स्टोरेज को खुलवाने का भरोसा दिया है जिसके कारण लोगों ने पैक्स  चुनाव में उनका भरपूर समर्थन किया एवं सारे उम्मीदवारों को नकार दिया।

उनकी जीत पर अनेक लोगों ने दूरभाष पर बधाई दी है जिसमें पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह महुआ विधायक मुकेश रौशन पातेपुर विधायक लखेन्दर पासवान पूर्व अध्यक्ष पैक्स विष्णु देव राय विधान परिषद सदस्य भूषण कुमार सिंह वर्तमान कोऑपरेटिव जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा उपाध्यक्ष राजीव कुमार के साथ मुखिया मंजेलाल राय तपसी प्रसाद सिंह मनोज कुमार सिंह रामेश्वर प्रसाद सिंह पंकज यादव खुशी राय रणधीर सिंह जीतेंद्र यादव सहित सभी पंचायतवासी शामिल हैं।

ये भी पढ़े …

RAJAPAKAR : एक पैक्स अध्यक्ष बदले, बचे सभी पैक्स अध्यक्ष अपने पद पर रहे बरकरार |

RAJAPAKAR : एक पैक्स अध्यक्ष बदले, बचे सभी पैक्स अध्यक्ष अपने पद पर रहे बरकरार |

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली