
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के सभागार में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर रविरंजन कुमार ने किया. कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं छात्रों ने शपथ लिया कि मैं कभी भी धूम्रपान एवं अन्य किसी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करूंगा एवं अपने परिजनों को भी धूम्रपान व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राजकुमार ने छात्रों से कहा कि तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी का व्यक्ति शिकार होता है. व्यक्ति की मृत्यु तक इसमें हो जाती है. विश्व में प्रत्येक वर्ष तंबाकू के सेवन से लाखों लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं. यह मौत किसी परिवार पर विपती के समान है. इसलिए हम तंबाकू के सेवन नहीं करने का शपथ लेते हैं. इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए नशा मुक्ति जीना आवश्यक है. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रभात कुमार ने किया. इस अवसर पर छात्र सुमित कुमार, सचिन कुमार, प्रियांशु राज, छात्रा अनामिका कुमारी, मुस्कान कुमारी आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया।
ये भी पढ़े…
निजी स्कूल के बच्चो के बीच आयोजित हुआ क्रिकेट मैच।
https://satyamgramnews.in/चेहराकलां-संत-एम-इंग्लिश/05/2025/31/23/09/06/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली