
राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा। मूल अति पिछड़ा समन्वय समिति की बैठक रविवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुशवाहा भवन के परिसर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ओंकारनाथ गुप्ता ने की एवं संचालन अजय मालाकार ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने मूल अति पिछड़ा समाज को एकजुट करने का आह्वान किया कहा कि जब तक हम एकजुट नहीं होंगे हमारी कोई बात नहीं सुनेगा। यह संगठन गैर राजनीतिक संगठन है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय मालाकार ने कहा कि हमारा संगठन मजबूत होगा तभी हमारी सत्ता में भागीदारी मिलेगी सरकार से मांग की गई कि जिसकी जितनी आबादी है उतनी सत्ता में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी प्रखंडों में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। आज 15 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। जिसमें प्रखंड संरक्षक शत्रुघ्न शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष कामेश्वर ठाकुर, प्रखंड सचिव राजू मालाकार, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, प्रखंड उप सचिव शिवकुमार शर्मा, प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद नौशाद अंसारी, विजय भगत ,राजेश सहनी एवं प्रखंड महासचिव नरेश गुप्ता, प्रखंड सचिव लक्ष्मण गुप्ता ,प्रखंड उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद महतो, प्रखंड कार्यकारी सदस्य शंकर पंडित, प्रखंड प्रमुख सलाहकार ओंकार नाथ गुप्ता ,प्रखंड महासचिव भूषण ठाकुर ,कार्यकारी सदस्य सुरेश भगत, सर्वसम्मति से चुने गए। वही अगली बैठक में प्रखंड स्तरीय कमेटी में बचे सदस्यों का चुनाव किया जाएगा. मौके पर उपस्थित लोगों में अजय मालाकार, राजीव कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, कामेश्वर ठाकुर, भूषण ठाकुर ,सुरेश भगत ,विजय भगत, शिवकुमार शर्मा, भीम कुमार, प्रीत लाल सहनी, पप्पू कुमार सहनी, मिश्रीलाल सहनी सहित अनेक लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
जल ही जीवन का आधार है विषयक संगोष्ठी।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली