
सत्यम ग्राम न्यूज़ : राजापाकर, प्रकाश वर्मा । बृजमोहन दास महाविद्यालय दयालपुर के परिसर में गुरूवार को आगा खां ग्राम समर्थन कार्यक्रम के सहयोग से एनएसएस के द्वारा रोजगार व परामर्श मेला का आयोजन किया गया।
रोजगार एवं परामर्श मेला में टाटा मोटर्स हैवल्स एचडीएफसी बैंक जैसी कंपनियों के एचआर मैनेजर ने छात्र छात्राओं से रोजगार देने हेतु आवेदन लिया।
रोजगार एवं परामर्श मेले के आयोजन के मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा की आगा खां जैसी संस्था शहर एवं गांव के कॉलेजों में जाकर अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन करती है एवं भारत के चर्चित कंपनियों में उनको नौकरी दिलवाती है।
टाटा मोटर्स के एचआर मैनेजर विवेक कुमार ने कहा की छात्र छात्राओं से नौकरी के लिए आवेदन लिए गए है। आवेदन की जांच के बाद योग्यता के अनुसार छात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा।
नौकरी के लिए चयनित छात्र छात्राओं को कंपनी अपने खर्चे से 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स कराएगी जिसके बाद इन्हें नौकरी पर रखा जाएगा।
यें भी पढ़े…
स्नातक मतदाता मिलन समरोह का हुआ आयोजन
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-स्नातक-मतदाता-म/11/2024/27/17/44/40/satyamgramnewsrajapakar1/
*रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,SATYAM GRAM NEWS NETWORK*
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली