RAJAPAKAR : लोजपा आर नें 10 फरवरी को हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में एनडीए गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोगों को किया आमंत्रित।

राजापाकर,  सत्यम ग्राम न्यूज़। राजापाकर प्रखंड के भलुई गांव स्थित मस्जिद के परिसर में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शब्बीर अनवर उर्फ अकबर उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया किया। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पासवान ने की।

जिला अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से दानिश खान को राजापाकर प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया और मनोनयन पत्र सौपा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एनडीए गठबंधन में रहते हुए भी बफ्फ बोर्ड की समस्या का सरल समाधान निकाला।

उन्होंने 10 फरवरी को हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में एनडीए गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोगों को आमंत्रित किया और कहा कि अगर अल्पसंख्यकों को अपना हक चाहिए तो हम सभी को एकजुट होकर चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करना होगा।

कार्यक्रम में सज्जाद खान मोहम्मद आजाद मोहम्मद शकील मोहम्मद इसराइल शाह सिकंदर खान मोहम्मद इस्लाम खान मोहम्मद सज्जाद मोहम्मद अली इमाम मोहम्मद मुमताज आदि शामिल हुए।

ये भी पढ़े….

तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित‌‌।

https://satyamgramnews.in/तीन-दिवसीय-खेलकूद-प्रतिय/02/2025/08/22/09/15/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली