RAJAPAKAR : 420 लीटर देशी शराब लदा हुआ कार को गस्ती पुलिस ने किया जप्त।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर :  गुप्त सूचना के आधार पर अवैघ शराब कारोबारी के विरुद्ध चल रहे अभियान एवं वाहन चेकिंग के दौरान  420 लीटर अवैध देशी  चुलाई शराब के साथ गाड़ी चालक को गिरफ्तार एवं हुंडई सैंटरो कार को जप्त किया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एएसआई अर्जुन मांझी सरकारी वाहन से वाहन चेकिंग एवं अवैध शराब कारबारियों के विरुद्ध छापामारी के लिए संध्या  गस्ती के लिए निकले थे तभी उन्हें  गुप्त सूचना मिली कि चक सिकंदर बाजार से एक उजले रंग की सेंट्रो कार से देशी चुलाई शराब  खेप लाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए चकसिकंदर बाजार की ओर प्रस्थान किया। जैसे ही शेखपुरा शिव मंदिर के पास पहुंचा तो देखा कि चकसिकंदर बाजार की ओर से जा रही एक उजले रंग की हुंडई सैंटरो कार का चालक पुलिस के गाड़ी को देखकर घूमकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे गस्ती पुलिस  बलों द्वारा खदेड कर चालक को पकड़ा गया।

पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद इलियास उम्र 22 वर्ष पिता मोहम्मद अब्दुल माजिद निवासी दाउदनगर मधुरापुर वार्ड नंबर 10, थाना बिदुपुर बताया।

वहीं हुंडई सैंटरो कार का रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल 3सीबी 6744 की तलाशी ली गई तो कार के अंदर में सात जूट के बोरे में प्रत्येक में चार चार पॉलिथीन देशी चुलाई शराब प्रत्येक पॉलिथीन में 10-10 लीटर की मात्रा में कुल 420 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई।

बरामद देशी चुलाई शराब और पकड़े गए उक्त सेंट्रो कार का सूची बनाई और शराब ,गाड़ी तथा पकड़े गए व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने पर लाया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को हाजीपुर कोर्ट भेजा गया एवं कार मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

ये भी पढ़े….

हरियाणा : आदर्श युवा चैरिटेबल ट्रस्ट,114वां रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

https://satyamgramnews.in/नेशनल-सोशल-रक्तदान/09/2024/22/18/48/44/satyamgramnewsnetwork/

रिपोर्ट : रंजीत सिंह, हरियाणा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली