RAJAPAKAR : दिव्यांगता प्रमाणीकरण हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। राजापाकर प्रखंड परिसर में दिव्यांगता प्रमाणीकरण के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष विजयी आनंद तिवारी,वैशाली जिला अधिकारी सह प्राधिकार उपाध्यक्ष यशपाल मीणा और अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार सचिव ऋतू कुमारी के निर्देश पर अधिकार मित्र पंकज कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु कुल 35 बच्चों के आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों को शिविर के नोडल पदाधिकारी सह राजापाकर सी एच सी प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर एसoपीo उपाध्याय, सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ दिवाली प्रसाद, महुआ पीएचसी डॉक्टर अमर कुमार,सदर अस्पताल के डॉक्टर सुमित कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सौरव कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका भी यूडीआईडी कार्ड बनाने के हेतु आवेदन स्वीकृत किए।

इस दौरान अधिकार मित्र पंकज कुमार ने बताया कि 0 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनके प्रमाणीकरण, स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादन के उद्देश्य से यह शिविर का आयोजन किया गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में 7 मई से 15 मई तक यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न प्रखंडों में चलाया जाएगा जिसमें आगामी 14 मई को जंदाहा और महुआ प्रखंड में तथा 15 मई को महनार एवं देसरी प्रखंड में भी बच्चों के परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है।

इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार, सुधी रंजन कुमार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी,सूरज कुमार डीसीपीयू वैशाली,सुमन कुमार सुपरवाइजर सीएचएल वैशाली,अनिल दुबे संसाधन शिक्षक,संजू कुमारी साधन शिक्षक,नरेंद्र कुमार संसाधन शिक्षक एवं सरस्वती सिंह साधन शिक्षक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े…

भीषण गर्मी को देखते हुए शैक्षणिक कार्य के समय मे हुआ परिवर्तन।

 

https://satyamgramnews.in/वैशाली-भीषण-गर्मी-को-देखत/05/2025/12/16/52/53/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली