राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़। राजापाकर प्रखंड के पंचायतों में रिक्त पड़े मुखिया वार्ड व पंच सदस्यों के उप चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रकाशन के बाद लोगों से आपत्ति ली जाएगी। जिन लोगों का मतदाता सूची में नाम कट गया है छूट गया है या दूसरे वार्ड में नाम चला गया है वैसे मतदाता आपत्ति देंगे। जिन्हें सुधार कर मई के प्रथम सप्ताह में सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
प्रखंड क्षेत्र के लगुरांव बिलंदपुर पंचायत में मुखिया का पद खाली है जहां पूर्व मुखिया सूरज कुमार महतो के जिम घोटाले के आरोप में निष्कासित कर दिए गए थे।यहां अभी उप मुखिया अजित कुमार पंचायत के प्रभारी मुखिया हैं।राजापाकर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 13 में वार्ड सदस्य के पद रिक्त है।वहीं बैकुंठपुर एवं भलुई पंचायत मे एक एक पंच के पद रिक्त हैं।
ये भी पढ़े…
राजापाकर : छ:पंचायत के दलित टोले में अंबेदकर समग्र अभियान की हुई शुरुआत।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-छह-पंचायत-के-दलि/04/2025/19/20/23/53/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली