
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर । प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार,गरीब,दलित,पिछड़ों के मसीहा, पद्मभूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि गौसपुर पंचायत के अहियाई गांव स्थित लक्ष्मी भवन के सभागार में आयोजित की गई।
उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर फूल माला चढाकर कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं नमन किया। अजय मालाकार ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धापूर्वक याद कर केंद्र सरकार से भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने की मांग की है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा रामविलास के के वरीय नेता अजय मालाकार ने की एवं संचालन दरोगा पासवान ने किया।
इस मौके पर दरोगा पासवान,हरेंद्र ठाकुर,विनय दास, रणधीर पंडित,बिंदेश्वर उर्फ दीवान जी, सुरेश पासवान,चंद्रदीप भगत,दिलीप पंडित,कपींद्र महतो,अजय मालाकार, संजय पासवान,अशोक पंडित, रोहित कुमार,सतीश साह सहित अनेकों लोजपा रामविलास के कार्यकर्तागण,समाजसेवी,शिक्षाविद उपस्थित थे।
वही राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के लोजपा के पूर्व प्रत्याशी गौरीशंकर पासवान की अध्यक्षता एवं विवेक भारती के संचालन में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित की गई।
ये भी पढ़े…
राजापाकर : दशहरा के दिन पुतला दहन का कार्यक्रम होगा आयोजित।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-दशहरा-के-दिन-पुत/10/2024/08/16/45/48/satyamgramnewsrajapakar1/
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली