RAJAPAKAR : पूर्व मंत्री ने रविदास जयंती के अवसर पर आगामी 23 फरवरी क़ो पटना चलने का किया लोगो से आह्वान।

राजापाकर,  सत्यम ग्राम न्यूज़ । आगामी 23 फरवरी को पटना के रविंद्र भवन में आयोजित संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह को सफल बनाने को लेकर रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री  शिवचंद्र राम द्वारा राजद नेता शंभूनाथ राय के आवासीय परिसर में आमजनों के बीच बैठक में शामिल हुए बैठक की अध्यक्षता जाफरपट्टी पंचायत के मुखिया संजय राम ने की एवं संचालन नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के पूर्व सरपंच टुनटुन राम ने किया।

इस अवसर पर राजद व रविदास चेतना मंच के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सभी लोगों को अपने-अपने पंचायत से भारी संख्या में लोगों को समारोह में उपस्थित होने का आह्वान किया गया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक शिवचंद्र राम ने कहा कि संतो की कोई जाति नहीं होती। सभी वर्गों के लोगों को कार्यक्रम में आना है। इसमें पूरे बिहार से लोग गाजे बाजे के साथ आएंगे ।

आप सभी लोगों को बिहार के लोगों के स्वागत में रहना है .वहीं उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विकास मित्रों को 50 हजार रूपए मानदेय और राज्यकर्मी का दर्जा देने की सरकार से मांग की है। कहा कि किसी भी राज्य में रविदास जयंती नहीं मनाई जाती है न ही छुट्टी होती है। मेरी सरकार ने बिहार में रविदास जयंती हम लोगों ने मिलकर मनाया और उसे दिन बिहार में छुट्टी भी की गई।

आप सभी लोगों को नेवता देने आए हैं आप लोग भारी संख्या में उपस्थित हो कार्यक्रम को सफल बनावें । वही 23 फरवरी को कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कांशीराम को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित तपसी प्रसाद सिंह लखेन्दर राम गणेश राम पवन यादव सीताराम सिंह शंभू राम लक्ष्मण‌ कुमार यादव रणवीर सिंह सुबोध पटेल सतीश कुमार दिलीप कुमार रणजीत राम शिवजी राम शंभू दास सुनील दास कैलाश राय सहित अनेक लोक शामिल हुए।

ये भी पढ़े…

समस्तीपुर : जन सुराज विचार मंच के जिला प्रमुख बने डॉ० शैलेश कुमार सिंह

https://satyamgramnews.in/bihar-news-समस्तीपुर-जन-सुराज-विचा/02/2025/06/20/33/18/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली