RAJAPAKAR : बिहार दिवस पर निजी विद्यालय का पूर्व मंत्री नें किया विधिवत उदघाटन।

राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। शिक्षा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है .शिक्षा से ही हम गरीबों को दूर कर अमीरी में तब्दील कर सकते हैं .आपकी गरीबी तभी दूर होगी जब आप बच्चों को पढ़ाएंगे लिखाएंगे. हमने नारा दिया है आधी रोटी खाएंगे बेटा बेटी को पढ़ाएंगे।

.तभी आपके घर में डॉक्टर इंजीनियर बनेंगे तथा आपकी झोपड़ी महल में तब्दील होगी. मैं शिक्षा के बदौलत ही आज आगे बढ़ा हूं. शिक्षा शेरनी की दूध है जिसे पीने के बाद आदमी दहाड़ता है। डॉक्टर इंजीनियर बनकर समाज में अपनी मिसाल कायम करता है। बच्चों को पढ़ना समाज का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

शिक्षित बच्चे ही अच्छे समाज का निर्माण करेंगे. उक्त बातें पूर्व मंत्री सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचंद्र राम ने शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर राजापाकर प्रखंड कार्यालय रोड स्थित एलएम सेंट्रल पब्लिक स्कूल के उदघाटन समारोह में कहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन फिता काटकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम,पूर्व प्रमुख ममता देवी, लक्ष्मण यादव, तपसी प्रसाद सिंह, कैलाश राय, राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, शंभूनाथ राय, द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और कहा कि नई सोच नई उड़ान के साथ स्कूल की स्थापना की गई है. शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय के खुलने से आसपास के बच्चे शिक्षित होंगे।

मौके पर नगीना राय, ममता कुमारी, उपेंद्र राय, लक्ष्मण यादव, कृष्णकांत राय, अशोक पासवान, पवन यादव, विमल ठाकुर, शंभूनाथ राय, हरिनंदन कुमार, रामप्रीत राय, रामकुमार सिंह, बासु लाल राय, सतीश कुमार, सुरभि कुमारी, शिवांशु, पुष्पांशु कुमार सहित विद्यालय के अनेक छात्र-छात्रा, अभिभावक एवं ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : विधुत ऊर्जा चोरी मामला में प्राथमिकी दर्ज ‌‌।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-बिजली-ऊर्जा-चोर/03/2025/22/19/55/30/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली