RAJAPAKAR : बीईओ  की सेवानिवृत्ति के बाद विदाई सह सम्मान समारोह हुआ आयोजित।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर :  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव प्रसाद सिंह के शनिवार को सेवानिवृत्ति के बाद विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजकीय मध्य विद्यालय राजापाकर के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने की व संचालन उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने किया।

मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं सभी लोगों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को बुके शौल माला वअन्य उपहार देकर स्वागत किया। मौके पर प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने कहा कि नौकरी में सबको एक दिन जाना पड़ता है लेकिन खुशी इसलिए है कि वे बेदाग होकर जा रहे हैं।अन्य वक्ताओं ने भी समारोह को संबोधित किया।प्रखंड में रहते हुए प्रखंड के सभी विद्यालयों का कार्य शिक्षकों की सहभागिता से करते हुए राजापाकर प्रखंड को वैशाली जिले में हमेशा नंबर वन पर रखा, वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड में प्रखंड के शिक्षकों का भी मेरे साथ हमेशा अच्छा संबंध रहा है।

उपस्थित शिक्षकों में नंदेश कुमार दिलीप कुमार वरुण कुमार सुरेंद्र सिंह रविंद्र कुमार रवि हरिनंदन कुमार बिंदु देवी नीलम कुमारी पुष्पा कुमारी कोमल वर्मा सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिका शामिल हुए।

यें भी पढ़े…

1600 चूजे को जहर देकर मार देने का मामला आया सामने।

https://satyamgramnews.in/vaishali-news-1600-चूजे-को-जहर-देकर-मार-देन/11/2024/30/21/40/28/satyamgramnewsrajapakar1/

 

https://www.facebook.com/share/v/15PQovqUmd/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली