
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर। शनिवार को राजापाकर थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार व थानाध्यक्ष वीणा कुमारी सहित विभिन्न भूमि विवादों से संबंधित रैयत जमाबंदी धारी किसान शिविर में उपस्थित हुए।
अंचलाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित वादों को देखा। अनेक विवादो का मौके पर निपटारा किया एवं अन्य समस्याओं को जो अंचल से संबंधित नहीं थे उन्हें डीसीएलआर महुआ के यहां जाने का निर्देश दिया गया। सबसे ज्यादा मामले भूमि सर्वे से संबंधित था।
अंचलाधिकारी ने ऑनलाइन परिमार्जन प्लस करने का निर्देश दिया ताकि उसे सुधार किया जा सके। वही राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 3 के भूमि विवाद को देखा गया जिसमें वादी विकास कुमार पिता राम नरेश सिंह व प्रतिवादी राकेश कुमार पिता वैद्यनाथ सिंह वार्ड नंबर 2 निवासी पर जबरदस्ती दखल कब्जा करने का विवाद था।
वहीं थानाध्यक्ष ने भूमि विवाद में दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
यें भी पढ़े…
छात्र के बदले स्कॉलर क़ो परीक्षा देते हुए पकड़ा, गिरफ्तार।
https://satyamgramnews.in/goraul-छात्र-के-बदले-स्कॉलर-क़ो/01/2025/11/18/53/05/sgngoraul/
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली