
राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में रामनवमी का त्योहार धूमधाम व हर्षोल्लास के वातावरण में पूर्वक मनाया गया। विभिन्न शिवालयों श्रीराम जानकी मंदिर व हनुमान मंदिर में पूजा पाठ करने को लेकर रविवार को सुबह से ही महिला पुरुषों की भारी भीड़ देखी गई।
वहीं इस सुअवसर पर विभिन्न मंदिरों से शोभा यात्रा निकाली गई। जाफरपट्टी पंचायत के हरपुर मुकुंद गांव स्थित ऐतिहासिक काली मंदिर परिसर में जय मां काली राम दरबार कमेटी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वनाथ साह ने की सचिव डॉ मनोज साह एवं कोषाध्यक्ष अनिल साह ने आयोजन की रूपरेखा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कमेटी के सदस्य बृज किशोर साह, सन्नी कुमार, शंभू नाथ शशि, प्रदीप कुमार, चंद्रकेत साह और सोनू कुमार की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष भव्यता प्रदान की.इस मौके पर जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मंजे लाल राय, स्थानीय मुखिया संजय राम, सरपंच अमरनाथ भगत, पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह, समाजसेवी अभिषेक गोलू, थाना प्रभारी बिना कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल और अंचल अधिकारी गौरव कुमार शांति व्यवस्था कायम रखने को ले मौके पर शोभा यात्रा में उपस्थित रहे।
प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर मिली सहभागिता से कार्यक्रम का गौरव और बढ़ गया.शोभायात्रा में सजी झांकियों, भक्ति गीतों और जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और भगवान श्रीराम की भव्य झांकी का दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया.समाप्ति पर प्रसाद वितरण के साथ सभी ने एकजुटता, भाईचारे और धर्म की रक्षा का संकल्प लिया।
ये भी पढ़े…
Bihar badlav raili : बिहार की बदहाली दूर करने के लिए हो रहे प्रयास में अपना श्रम दान करे: प्रशांत किशोर।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली