Road accident: आरटीजीएस के माध्यम से आश्रितों को सहायता राशि उनके बैंक खाते में भेजी गई।

वैशाली,सत्यम ग्राम न्यूज़: वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के  सड़क दुर्घटना में मरे लोगों के आश्रितों को अंचलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि भेजी गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि किरण देवी पति अजय राय निवासी ग्राम शेखपुरा के पुत्र अमित कुमार के पोखर में डूबने से मौत हो गई थी उसके आश्रित किरण देवी को एसबीआई शाखा में आरटीजीएस के माध्यम से चार लाख रुपए भेजी गई।

सुनीता देवी पति स्वर्गीय दिनेश राय निवासी ग्राम पचई जगदीश के पुत्र गौतम कुमार का नीलगाय के द्वारा घायल कर दिए जाने से मौत हो गई थी इसके आश्रित सुनीता देवी के खाते में एसबीआई शाखा में चार लाख रुपए भेजे गए। पप्पू राय पिता बृजमोहन राय निवासी ग्राम सरमस्तपुर के पप्पू राय की पत्नी शर्मिला देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी इसके आश्रित पप्पू राय को बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा देसरी में चार लाख रुपए भेजे गए।

रामपुरानी गांव के लालबाबू रजक की पत्नी उर्मिला देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसके फलस्वरुप उनके आश्रित लालबाबू रजक के खाते पर सेंट्रल बैंक शाखा की रानीपोखर में चार लाख रुपए भेजे गए।

ये भी पढ़े…

VAISHALI NEWS : मोटरसाइकिल पर सवार हथियार लहराते हुए का वीडियो वाइरल मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

­

VAISHALI NEWS : मोटरसाइकिल पर सवार हथियार लहराते हुए का वीडियो वाइरल मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

VAISHALI NEWS : मोटरसाइकिल पर सवार हथियार लहराते हुए का वीडियो वाइरल मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief