
सत्यम ग्राम न्यूज़,सोनपुर । जन सुराज पार्टी क़े निर्देश पर कार्यकर्ताओ क़े एक बैठक गुरूवार को जन सुराज पार्टी क़े प्रखंड अध्यक्ष मनुलाल भगत क़े आवास नयागाव पर सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत पंचायत, प्रखंड के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता क़े साथ बैठक किया गया।
बैठक के अध्यक्षता मनुलाल भगत क़े उपस्थिति में हुई। जिसमे पार्टी क़े अनुमंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, अनुमंडल उपाध्यक्ष भरत सिंह,पारस नाथ गुप्ता,महासचिव सरोज गुप्ता, नवल राय, अखिलेश राय , संतोष कुमार,कमलेश राय,बच्चा, राजन,पंकजचंद्रवंशी,राजकिशोर राम,कमलेश कुमार, ब्रजभूषण ठाकुर,बुथू शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक क़े दौरान यह चर्चा हुआ कि आगामी 05 मई को 11 बजे दिन में प्रस्तावित प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नयागाव बजार स्थित बैठक होंगी जिसमे भारी संख्या में जन सुराज से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और आगे क़े चुनावी रणनीति पर विचार होंगी इसके अलावे बिहार व सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में गिरती विधि व्यवस्था को सुधार लाने और व्यवस्था परिवर्तन लाने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावे सोनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित होने वाले धरना की तैयारियों को लेकर चर्चा होनी है।
बैठक में यह भी चर्चा हुआ कि गांव गांव जाकर जन सुराज क़े प्रेणता प्रशांत किशोर क़े बातो और जन सुराज पार्टी क़े कार्य व उद्देशयों को जन जन तक पहुंचना और एक विकसित बिहार,समृद्ध बिहार खुशहाल बिहार बनाने क़े लिए लोगो को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोग आगामी 5 मई को नयागाव में होने वाली बैठक में भाग ले वही दूसरी ओर जनसुराज पार्टी क़े दूसरी बैठक दिघवारा प्रखंड कमिटी धर्मशाला परिसर में सम्पन्न हुई।
जिसमें आगामी 04 मई को संध्या 03 बजे से स्थानीय अशोक वाटिका विवाह भवन में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा किया गया। इस संबंध में विभिन्न पंचायतों के प्रभारी भी तय किये गए जिसमें झौआ से सुशील साह, हराजी से सत्येंद्र प्रसाद एवं मोतीलाल राय, आमी से जनार्दन सिंह चौहान, मानुपुर से आलोक दुबे एवं रविषेक कुमार, नगर पंचायत से अशोक सिंह, तनुज सौरभ, एवं मंसूर आलम,बरुआ से अजित सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, एवं राजेन्द्र राम, शीतलपुर से प्रियांशु ब्रह्मर्षि, अब्दुल कलीम, एवं उमेश प्रसाद, बस्तिजलाल से मैमून निशा, मुकेश शर्मा, एवं नीरज कुमार, कुरैया से अजित सिंह, एवं अमिता साहनी, और अकिलपुर से नंदकिशोर भगत को प्रभारी बनाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पूरी तन्मयता के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़े…
कामरेड डाक रामदास सिंह को श्रद्धांजलि दी गई ।
Author: SANJEET KUMAR
संवाददाता,सोनपुर