भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो वैशाली : भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने पर खुशी की लहर । भारतीय क्रिकेट टीम की टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत हासिल कर विश्व विजेता बनने पर प्रखंड क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। खेल प्रेमियों ने कहा कि वैसे तो यह जीत सभी खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास की जीत है, किंतु कुछ खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर हम सबों का दिल जीत लिया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का समय पर सही निर्णय लेना बल्लेबाजों में विराट कोहली द्वारा बनाए गए सर्वाधिक 76 रन फिर दूसरे नंबर पर स्कोर खड़ा करने में अक्षर पटेल हैं इन्होंने 47 रन बनाए वह ही शिवम दूबे ने 27 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह एवं हार्दिक पांड्या का बेहतरीन प्रदर्शन और क्षेत्ररक्षण में सूर्य कुमार यादव द्वारा शानदार कैच लपकना शामिल है। खुशी व्यक्त करने वालों में रणवीर कुमार कृष्ण कुमार अविनाश चंद्र गिरीश कुमार ओंकारनाथ गुप्ता ओमनाथ गुप्ता जितेंद्र वर्मा धर्मेंद्र वर्मा कुंदन ठाकुर जयनारायण प्रसाद राजेश कुमार बजरंग सिंह सहित सैकड़ो खेल प्रेमी शामिल हैं।