The accused who attacked the former police station chief of Kathara police station was arrested and sent to jail.

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,ग़ोरौल : थाना की पुलिस एवं कटहरा पुलिस पर हमला करने बाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । पूर्व के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को मुक्त कराने के आरोप में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त बिपिन कुमार सिंह पिता महेश सिंह मथुरापुर गांव निवासी बताया गया है। जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि घटना के बाद से सभी अभियुक्त फरार चल रहे थे। गुरुवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि फरार अभियुक्त बिपिन कुमार सिंह को उसके घर पर देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विदित हो कि बीत 5 मई 24 को पुलिस उक्त गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची की इसी क्रम में पुलिस ने कटहरा कांड संख्या 398/23 मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना जा रहा था तो उसी बिच रात्रि में पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। जिसमें एक उस समय के कटहरा थाना अध्यक्ष सोनू कुमार को दांत से कान काटकर जख्मी कर दिया और अभियुक्त को मुक्त करा लिया था ।
इस संबंध में घायल थाना अध्यक्ष के बयान पर ग़ोरौल थाना में कांड संख्या 174/24 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें 20 लोगों को नामजद किया गया था। घटना के बाद से सभी लोग घर छोड़ फरार चल रहे थे। गोरौल थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है|
ये भी पढ़े…
राजापाकर:शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लि