बाबा गरीबनाथ धाम जलाभिषेक करने जा रहे है हजारो की संख्या में कवारियां।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता , गोरौल / वैशाली : ॐ नमः शिवायः, बोलबम, के नारा लगाते हुय कांवरिय पहलेजा घाट से पवित्र गंगा जल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम जलाभिषेक करने जा रहे है. गेरुआ बस्त्रधारी डाक कांवरियों से एन एच 22 पटा हुआ है. कांवरियों का उत्साह देखते बन रहा है. महिला कावरियों की संख्या भी काफी है. कांवरियों के बीच मानो होर सी लग गया है कि कौन पहले बाबा का दर्शन करता है|

. हालांकि सेवादारों की भी कमी नही है. हाजीपुर से मुज़फ्फरपुर तक सरकारी व गैर सरकारी पंडालों में शिवभक्त के लिये हर सम्भव व्यवस्था किया गया है. कोई गर्म पानी पटा रहा है तो कोई गर्म दूध पिला रहा है. चलते हुय कांवरियों के पैर दवाने बालो की भी कमी नही है. हर कोई अपने ढंग से सेवा करने में जुटा हुआ है. बोलबम के नारो से और हर हर महादेव की जय घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. कांवरिया जयकारो के साथ लगातार तेजी से बाबा नगरी मुजफ्फरपुर को ओर बढ़ रहे है. लगता है कि उन्हें पैदल चलने में कोई परेशानी नही हो रही है. कांवरियों का नाच गान देखकर सेवादारों में जोश भर जाता है|

ये भी पढ़े …

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR