VAISHALI : महनार थाना पुलिस द्वारा हत्या के फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन सहनी
सत्यम ग्राम न्यूज़,महनार (वैशाली ) :वीते माह 10 जुलाई 2024 को महनार थाना को ग्राम नायागाँव रूसुलपुर, थाना नायागाँव, जिला-सारण (छपरा) निवासी कान्ति देवी द्वारा आवेदन देते हुए बताई थी की उनकी उनकी विवाहिता पुत्री ममता देवी को उनके पति अर्जुन सहनी एवं उसके परिजनों द्वारा आपसी झगड़े के क्रम में हत्या कर बिना सूचना के दाह-संस्कार कर दिया गया है।
इस संदर्भ में महनार थाना कांड सं0-251/24, दिनांक-27.07.2024, धारा-103/238 /3(5) BNS दर्ज की गई।
उक्त घटना में अग्रतर कार्रवाई करते हुए महनार थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी कर घटना में शामिल अभियुक्त अर्जुन सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।
घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़े…
जिला विधिक सेवा प्राधिकार एकदीया विधिकसेवा के नाम का आयोजन