VAISHALI :शिक्षा विभाग के पत्र से श्री रामचंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय की वित्तीय जांच का मामला फिर गरमाया।

​श्री रामचंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में ₹2 करोड़ की अनियमितता का मामला: DEO ने 3 दिनों में मांगा स्पष्टीकरण

पातेपुर/वैशाली। श्री रामचंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय, पातेपुर से जुड़ी वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की शिकायत पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, वैशाली के कार्यालय ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जारी पत्रांक 1804, दिनांक 18 अगस्त 2026 में सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या REF705299, दिनांक 10 अगस्त 2026 तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पातेपुर के पत्रांक 434, दिनांक 10 जून 2026 का हवाला दिया गया है।

विभागीय पत्र के अनुसार विद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं एवं संदिग्ध निकासी से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद 10 जून 2026 को विद्यालय की संयुक्त जांच की गई। जांच के क्रम में विकास कोष पंजी, छात्र कोष मासिक शुल्क संग्रह पंजी तथा विद्यालय के विभिन्न कोषों की पासबुक अद्यतन नहीं पाए जाने का उल्लेख किया गया है। पत्र में एमएलएन किट से संबंधित पंजी के संबंध में भी भ्रामक जानकारी दिए जाने की बात कही गई है।

शिकायत में विद्यालय के वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक विभिन्न मदों में लगभग दो करोड़ रुपये की संदिग्ध वित्तीय निकासी/व्यय की आशंका जताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। हालांकि, यह राशि शिकायत में लगाए गए आरोप/आशंका का हिस्सा है; विभागीय पत्र में इसे अंतिम रूप से वित्तीय गबन या अनियमितता के रूप में प्रमाणित नहीं किया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर वर्ष 2023-24 से 18 अगस्त 2026 तक प्रत्येक मद से निकासी की गई राशि, संबंधित मद में जमा राशि का विवरण तथा विद्यालय के पदस्थापन संबंधी विवरण साक्ष्य सहित उपलब्ध कराते हुए अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मांगे गए अभिलेख एवं स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की जा सकती है। साथ ही, यदि जांच के दौरान कोई अन्य तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्या सामने आया, क्या अभी जांच के दायरे में?

विभागीय पत्र से यह स्पष्ट है कि अभिलेखों के अद्यतन नहीं होने और एमएलएन किट से संबंधित जानकारी पर विभाग ने सवाल उठाए हैं तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं लगभग दो करोड़ रुपये की संदिग्ध निकासी सहित शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की वास्तविक स्थिति का निर्धारण संबंधित वित्तीय एवं प्रशासनिक अभिलेखों की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

अब निगाह इस बात पर है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा मांगे गए अभिलेख एवं स्पष्टीकरण विभाग के समक्ष क्या प्रस्तुत किए जाते हैं और जांच के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या निष्कर्ष एवं कार्रवाई करता है।

​#VaishaliNews #PatepurNews #SatyamGramNews #BiharNews #BreakingNewsBihar #DEOAction #BiharEducationDepartment #स्कूल्जकाम

#RamchandraHighSchool #FinancialIrregularity #DEOVaishali #BiharEducationNews #RTMSPortal #SahayogPortal #SchoolCorruptionNews #ViralNewsBihar

यह भी पढ़े….

PM श्री बखरी दोआ स्कूल में निजी कंप्यूटर शिक्षक से पढ़ाई का आरोप.

https://satyamgramnews.in/pm-श्री-बखरी-दोआ-स्कूल-में-नि/08/2026/13/06/22/17/satyamgramnewsnetwork/

श्री रामचंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर DEO का स्पष्टीकरण आदेश

https://www.face book.com/share/p/1D4ZhyRmUe/

पातेपुर, वैशाली के श्री रामचंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में ₹2 करोड़ की संदिग्ध निकासी पर DEO ने कड़ी कार्रवाई की है। 3 दिनों के भीतर विस्तृत हिसाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। सत्यम ग्राम न्यूज़ वेव पोर्टल पर देखें पूरी खबर..

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief