
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल एवं आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या में आयोजित 63 वें अखिल भारतीय गेहूँ एवं जौ शोधकर्ता सम्मेलन के अवसर पर राजापाकर प्रखंड के फरीदपुर गांव निवासी और प्रखंड आत्मा अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह को कृषि के क्षेत्र में खासकर गेहूँ की उन्नत प्रभेद का चयन कर वैज्ञानिक विधि से खेती कर पैदावार को बढ़ाने और क्षेत्र के अन्य कृषकों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने सम्मानित किया है।
यह पुरस्कार उन्नत प्रौद्योगिकियों और सस्य क्रिया पद्धतियों के विकास, अंगीकरण, उन्नयन और प्रसार में नवप्रर्वतक किसानों द्वारा सतत रूप से आय बढ़ाने हेतु दिए गए उत्कृष्ट योगदानों को मान्यता देने हेतु दिया जाता है।
ये भी पढ़े….
स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
https://satyamgramnews.in/goraul-स्वच्छता-ही-सेवा-है-कार्/09/2024/18/21/12/52/sgngoraul/
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली