VAISHALI : नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर शोषण करने वाले अभियुक्त को पुलिस नें  गिरफ्तार कर भेजा जेल।

महुआ/वैशाली,सत्यम ग्राम न्यूज़ :  वैशाली जिले के महिला थाना क़ो सोमवार को एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें आवेदक द्वारा बताया गया की उनकी नाबालिग पुत्री के फेसबुक पर फ्रेंड बने  महुआ थाना अंतर्गत नरायणपुर ग्राम निवासी नरेन्द्र सिंह के पुत्र आयुष सिंह द्वारा वर्ष 2021 से लगातार उसके साथ शोषण किया जा रहा है और अब उससे मिलने से मना करने पर आयुष सिंह द्वारा फेक इंस्टाग्राम आई०डी० बनाकर व अन्य परिजनों के पास अश्लील फोटो एवं वीडियों भेज कर वायरल किया जा रहा है एवं अभियुक्त के द्वारा अलग-अलग नंबर से कॉल करके सभी आपत्तिजनक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का धमकी दिया जा रहा था।

उक्त आवेदन को संज्ञान में लेते हुए महिला थाना पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट के तहद कांड दर्ज कर महज तीन घंटे के भीतर अभियुक्त आयुष सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े…

एसपी वैशाली नें कटहरा थाना अध्यक्ष क़ो किया निलंबित।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-सरस्वती-पूजा-के-दौ/03/2025/04/07/03/20/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief