
शिक्षा भवन ,वैशाली हाजीपुर
सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली : जिले के चेहराकलां प्रखंड के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी दोआ में विकास कोष एवं छात्र कोष किये गये असैनिक निर्माण का मापी एवं सामग्री क्रय के गुणवत्ता एवं मानक की जाँच कर प्रतिवेदन संयुक्त रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वैशाली जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के पत्रांक 487(मा.शि.)के अनुसार त्रिसदस्यीय समिति का गठन किया गया हैँ जिसमें 1. कार्यपालक अभियन्ता, जिला अभियन्त्रण कोषांग, शिक्षा विभाग, 2. सहायक अभियन्ता, जिला अभियन्त्रण कोषांग, शिक्षा विभाग, 3. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, चेहराकलां जिला- वैशाली क़ो बनाया गया हैँ|
गौरतलब हो की राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी दोआ, चेहराकलों में विद्यालय विकास कोष एवं छात्र कोष से 56 लाख 34 हजार 965 रु. विभागीय आदेश के विरुद्ध खाता से निकासी किये जाने पर श्रीमती अनुपमा कुमारी, जिला परिषद, माध्यमिक शिक्षिका सह-प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं श्री राजेश रजक, जिला परिषद माध्यमिक शिक्षक, राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी दोआ, चेहराकला के विरूद्ध निलम्बन की कार्रवाई किया गया है |
कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, पटना के परिवाद संख्या CCC6636538384 के आलोक में दिनांक 15.07.2024 को राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी दोआ, प्रखण्ड- चेहराकला की जाँच जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा, वैशाली द्वारा पूर्व में किया गया था उक्त जाँच प्रतिवेदन विभाग के पोर्टल में अपलोड करने के पश्चात ACS शिक्षा विभाग के द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में दिनांक 07.08.2024 को अधोहस्ताक्षरी द्वारा विद्यालय का स्थलीय जाँच किया गया।
जाँच के क्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा, वैशाली के द्वारा किये गये जाँच में अंकित अनियमितता प्रथम दृष्टया प्रमाणित होता है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका के द्वारा किये गये कार्य कनीय अभियंता के द्वारा उपलब्ध कराये गये प्राक्लन के अनुरूप किया गया बताया गया। किन्तु भुगतान बिना M.B. के प्रभारी प्रधानाध्यापिका, श्रीमती अनुपमा कुमारी एवं संयुक्त हस्ताक्षरी श्री राजेश रजक के द्वारा किया गया है। जो घोर वित्तीय अनियमितता का द्योतक है। साथ ही उपस्कर क्रय में भी भारी अनियमितता बरती गई है।
उपर्युक्त अनियमितता के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापिका, श्रीमती अनुपमा कुमारी एवं संयुक्त हस्ताक्षरी श्री राजेश रजक को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाहीधी की अनुशसा किया गया है | अब जाँच टीम विधालय में प्रकलन पहुच हुए विकाश कार्य की आकलन खर्च आदि अन्य बिन्दुओ पर बारीकी से जाँच पड़ताल कर त्रिसदस्यीय समिति जाँच प्रतिवेदन संयुक्त रूप से विभाग को उपलब्ध करायेंगे |
ये भी पढ़े …
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief