“आरोप बनाम प्रत्यारोप… अब सच सामने लाएगी पुलिस जांच।”

वैशाली / चेहरा कलां ,सत्यम ग्राम न्यूज़,02 अगस्त 2026: वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के मबना मिलिक गांव में महिला से कथित दुर्व्यवहार एवं मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता नरगीस खातून ने कटहरा थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के नथुनी ठाकुर पिछले कुछ दिनों से उन पर अनैतिक दबाव बना रहे थे। आरोप है कि 24 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे नथुनी ठाकुर अपने कुछ सहयोगियों के साथ उनके घर पहुंचे, जहां घर में घुसकर मारपीट, अभद्र व्यवहार और गर्भवती महिला के साथ हमला किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कटहरा थाना कांड संख्या 23/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, मामले में आरोपी बनाए गए नथुनी ठाकुर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक रंजिश और चुनावी विवाद के कारण झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि घटना वाले दिन सुबह रहमत मियां की खतियानी जमीन की विधिवत मापी हुई थी और वहां किसी प्रकार का विवाद या हिंसा नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि पंचायत एवं विधानसभा चुनाव में वोट नहीं देने के कारण उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
नथुनी ठाकुर ने वैशाली के पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
पुलिस का पक्ष: कटहरा थाना पुलिस ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच जारी है। दोनों पक्षों के बयान, उपलब्ध साक्ष्य तथा अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
सत्यम ग्राम न्यूज़ की अपील: यह समाचार दोनों पक्षों के दावों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में अंतिम सत्य पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।
#Vaishali #Katraha #BiharNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #WomenSafety #VaishaliPolice #BreakingNews #SatyamGramNews #वैशाली #कटहरा #बिहार #महिला_उत्पीड़न #पुलिस_जांच #सत्यम_ग्राम_न्यूज़ #ब्रेकिंग_न्यूज़ #क्राइम_न्यूज़
ये भी पढ़े…
15 अगस्त पर DEO का सख्त आदेश, ध्वज सम्मान अनिवार्य।
https://satyamgramnews.in/वैशाली-के-सभी-स्कूलों-को-deo-क/08/2026/01/18/07/58/satyamgramnewsnetwork/
स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली ने जारी किया आदेश, ध्वजारोहण से लेकर ध्वज के सम्मानजनक संरक्षण और निस्तारण तक दिए गए स्पष्ट निर्देश।
🚨 DEO के आदेशों की उड़ रही धज्जियां? पातेपुर के दो विद्यालयों में प्रभार विवाद पर उठे गंभीर सवाल ।
https://www.facebook.com/share/p/1B2BNyjDH6/
🚨 DEO के आदेशों की उड़ रही धज्जियां? पातेपुर के दो विद्यालयों में प्रभार विवाद पर उठे गंभीर सवाल।
हाजीपुर/पातेपुर, 1 अगस्त 2026 | सत्यम ग्राम न्यूज़।
वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के पीएम श्री आशो कुंवर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भरथीपुर और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दोघरा में प्रभार हस्तांतरण का मामला लगातार सुर्खियों में है। शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार द्वारा सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) वैशाली ने कई आदेश जारी किए, लेकिन आरोप है कि आदेशों का समय पर पालन नहीं कराया गया।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief