Vaishali: Major action by the Education Department, recommendation to suspend the headmaster in-charge of the Government High School.
वैशाली जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं लेखा संतोष कुमार ने वैशाली जिला शिक्षा विभाग पदाधिकारी से विद्यालय प्रभारी प्राचार्य पर दर्ज शिकायत संख्या CCC6636538384 के जांचोप्रान्त भ्रष्टाचार में लिप्त होने की जिक्र पत्र में किया गया है |

वैशाली : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई राजकीयकृत उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधाध्यापक का निलंबित करने की अनुशंसा।
सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली : जिले के चेहराकलां प्रखंड के राजकीयकृत उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य पर विद्यालय के शिक्षा कोष से अवैध तरीका अपना कर लगभग 56 लाख34 हजार 965 रु. की राशि महज कुछ माह के अंदर लगभग 9 बार में निकासी कर लेने का मामला उजागर हुआ है. मालूम हो की प्रखंड के बखरी दुआ उच्च विद्यालय से ख्याति प्राप्त विद्यालय में स्कुल के कक्षा टेबल डेक्स की मरम्मत , टेबल डेक्स की खरीद, विद्यालय के अन्य जरूरी सामान खरीदने एवं विभागीय आदेश के विपरीत कार्य करना आदि क़ो ले विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमान मति अनुपमा कुमारी पर विभागीय कार्रवाई किया गया है। डीपीएम संतोष कुमार के जाँच प्रतिवेदन के अलोक में वैशाली शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय में दो दिन पहले पहुंच प्रभारी प्रधानाचार्य से घंटो पूछताछ किये और जानकारी लिए|

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ जूनियर इंजिनियर के अलाबे अन्य विभागीय पदाधिकारी की टीम ने विधालय में अपने कार्य क्षेत्रनुसार जाँच पड़ताल किया .शिक्षा विभाग के निगरानी विभाग के पोर्टल पर किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करते हुए विद्यालय प्रभारी पर आरोप लगाया है की जिस स्कुल भवन क़ो विभाग तोड़ कर नए शिरे से निर्माण की बात किया गया था ठीक विपरीत हुआ जिस जार्जर भवन क़ो तोड़ना चाहिए था उसको रिपेयरीन कराया गया लेकिन रिपेयरिंग में भारी अनियमिता बारती गई जिस भवन का जीनोधार्य कार्य ठीक से नहीं किया गया और बिना विभाग के आदेश से 45 लाख रु. से ऊपर की राशि विद्यालय कोष से निकासी कर लिया गया है ऐसा आरोप प्रभारी प्रचार्य पर लगया गया है।
क़्या है पूरा ममाला आइये जानते है विस्तार से
एक शिकायत शिक्षा विभाग के पोर्टल पर दर्ज होता है जिसका शिकायत संख्याCCC6636538384 है
शिकायत संख्या दर्ज होने के बाद जाँचप्रतिवेदन का जिम्मेदारी वैशाली जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं लेखा संतोष कुमार क़ो सौपा जाता है, डीपीएम संतोष कुमार 20 जुलाई24 क़ो जाँच प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली को प्रेषित होता है उसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली महज 15 दिनों के अंदर अपने टीम के साथ विद्यालय में पहुंच लगभग 2 घण्टे तक विद्यालय में जाँच पड़ताल करने के अलावा प्रभारी प्रचार्य से पूछताछ भी किया जाता है जिस समय डीईओ वैशाली विद्यालय में प्रवेश करते है उस समय कक्षा 9 का संचालन हो रहा था उसी समय अचानक पहुंच गए कक्षा में और पढ़ाई कैसी चल रही है उसकी जानकारी बच्चों से लिए और बच्चों के वैग में रखे पुस्तक और कॉपी की जाँच करते हुए उपस्थित बच्चो को कुछ सुझाव भी दिए |
इस तरह के मामले प्रकाश में आने के बाद क्या हुई अभी तक कार्रवाई ?
वैशाली जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं लेखा संतोष कुमार के पत्र के अनुसार करवाई श्रीमति अनुपमा कुमारी प्रभारी प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के अधीन करने की अनुशंसा की जाती है | हलाकि इस संदर्भ में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमति अनुपमा कुमारी से जानने की कोशिश किया गया लेकिन आज छुट्टी पर होने की बात बताई गई | सूत्रों के हवाले से खबर है की इस विधालय के दो सहायक शिक्षक पर भी निलम्बन की करवाई हो सकता है हलाकि इसकी अधिकारिक पुष्ठी अभी तक नही हो पाया है , आखिर किस वजह से निलम्बित किया जायेगा |
ग्रामीणों का कहना है की प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमति अनुपमा कुमारी द्वारा 56 लाख रु. नही बल्कि 98 लाख रु. की निकासी किया है उसका साथ दो सहायक शिक्षक जो खाता संचालन से जुरे हुए है वह भी संलिप्त है ठीक से जाँच हो तो बड़ा खुलासा हो सकता है क्योकि इससे पूर्व के प्रभारी प्राचार्य भी घोटाला किये हुए है , लोग विधालय के बाहर चौक चौराहे पर आलोचना कर रहे थे |
ये भी पढ़े…
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief