VAISHALI NEW:विद्यालय के रात्रि सुरक्षा प्रहरी के समक्ष भुखमरी की स्थिति, नौ माह से नहीं मिला वेतन।


सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : जिले के राजापाकर प्रखंड मुख्यालय के सरकारी मध्य विद्यालय राजापाकर में कार्यरत आईसीटी लैब रात्रि सुरक्षा प्रहरी सतीश कुमार को बीते 9 माह से वेतन नहीं मिल रहा है। जिससे उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति हो गया है। इसके साथ-साथ बच्चों के पढ़ाई लिखाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

इस संबंध में सतीश कुमार ने जिला पदाधिकारी वैशाली को दिए आवेदन में बताया है कि अगस्त सर्विस एंड इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आईसीटी लैब नाइट गार्ड के पद पर 9 माह पूर्व नियुक्ति हुई थी।

तब से लेकर अब तक वेतन का भुगतान नहीं होने से परिवार की स्थिति आर्थिक रूप दैनीय हो गई है। सामने भुखमरी की स्थिति बन गई है। सतीश कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली को स्थिति से अवगत कराते हुए आवेदन देकर अभिलंब वेतन भुगतान कराए जाने की मांग किया है।