
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत 28 गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। सभी माताओं की हीमोग्लोबिन, एचआईवी, वजन सहित अन्य जांच की गई एवं आयरन, कैल्शियम की गोलियां खाने के लिए दी गई। शिविर में प्रभारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय डॉक्टर जितेंद्र मोहन पासवान डॉक्टर सुबोध चंद्रा द्वारा शिविर में आई महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें विशेष निर्देश देते हुए कहा गया कि वे भारी वजन नहीं उठाएं खाने-पीने का विशेष ख्याल रखें।
पौष्टिक भोजन का उपयोग करें। खाने में दूध, अंडे, हरी शाक सब्जी फल आदि का प्रयोग करने की सलाह दी गई। वहीं शिविर में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से गर्भवती माता को शिविर में लाया गया और उनके स्वास्थ्य की जांच कर टीटी की सुई लगाई गई। वहीं महिलाओं को फिर अगले महीने 9 तारीख को शिविर में आकर नियमित जांच करने की बात कही गई। महिलाओं को निर्देश दिया गया कि प्रसव अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही करावें इससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहता है।
कार्यक्रम में एएनएम शोभा कुमारी रीता कुमारी, शांति कुमारी ,स्वास्थ्य कर्मी सौरभ रंजन, रविशंकर कुमार राजू प्रिया प्रियदर्शनी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
ये भी पढ़े …
VAISHALI NEWS : पातेपुर में भी भारत बंद का दिखा असर यातायात बाधित।
VAISHALI NEWS : पातेपुर में भी भारत बंद का दिखा असर यातायात बाधित।
रिपोर्ट : नागेंद्र राय, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली