शव घर पहुंचते मचा परिवारजानो में कोहराम।

पटना से शव पहुँचे ही मृतक के घर पर छाया मातमी सन्नटा
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,चेहराकलां/ वैशाली : बीते दिन हुए सड़क दुघर्टना में कटहरा थाना क्षेत्र के चकहनीफ दुल्लहपुर गांव निवासी स्व जगरनाथ दास के 25 वर्षीय पप्पु दास की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों को रो रोकर बूरा हाल हो गया है। इस मामले में मृतक की पत्नी सुरेखा देवी के बयान पर महुआ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना 26 जुलाई को घटित हुई थी। कटहरा थाना क्षेत्र के चकहनीफ दुल्लहपुर गांव निवासी स्व जगरनाथ दास के 25 वर्षीय पुत्र पप्पु दास महुआ से घर लौटने के दौरान महुआ – मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के आरा मशीन के समीप महुआ की ओर से आ रही दो ट्रक के ओभर टेक के क्रम में ठोकर मारकर कर ट्रक सहित चालक फरार हो गया।
पप्पु दास के जख्मी होने की सूचना परिजनों को qमिली। परिजन घटना स्थल से जख्मी को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेहराकलां में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिएसदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।
लेकिन परिजन ने पटना के निजी अस्पताल में जख्मी पप्पु दास क़ो भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान जिंदगी और मौत से जुझता रहा। जो इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत पैतृक गांव चकहनीफ दुल्लहपुर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत छोटे छोटे दो बच्चे छोर गये है।
आगे बताया कि मृतक पप्पू दास की पत्नी सुरेखा देवी ने अपने पति के दुर्घटना होने से संबंधित प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन महुआ थाना को दिया था। जिसमें ट्रक मालिक को चिन्हित किया गया था।
ये भी पढ़े….