

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : माननीय उच्चतम न्यायालय के आरक्षण के वर्गीकरण के निर्णय के विरोध में बुधवार को निर्णय के खिलाफ आहूत भारत बंद को लेकर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लोगों ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सड़कों पर उतरकर सड़क को जाम किया और बाजार की दुकानों को बंद कराया।
दलित नेता शिवनाथ पासवान एवं गणेश पासवान के नेतृत्व में सैंकड़ों दलित कार्यकर्ताओं ने हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग के बेलकुंडा चौक पर सड़क जाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वही घर से बाहर निकले आम नागरिक हो अथवा नौकरी पेशा लोग हों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वही राजापाकर थाना क्षेत्र के राजापाकर प्रखंड मुख्यालय को जाने वाली सड़क को राजापाकर दक्षिण टोला काली स्थान के समीप गौड़ीशंकर पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आगजनी कर एवं बैरिकेडिंग लगाकर सड़क जाम किया तथा राजापाकर इतवार हाट चौक एवं भुवनेश्वर चौक पर कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से दुकानें बंद कराई। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि एस सी एसटी आरक्षण का आधार कभी भी आर्थिक नहीं रहा है।
एस सी एसटी को समाज में पिछड़ेपन और छुआछूत के आधार पर आरक्षण दिया गया। जब तक देश में जातिवाद रहेगा तब तक आरक्षण का प्रावधान रहेगा। मुखिया प्रतिनिधि गणेश पासवान ने कहा कि देश में जबतक दलित आदिवासी का विकास नहीं होगा तब तक विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।
भारत बंद के दौरान दलित नेता शिवनाथ पासवान देवेंद्र पासवान उर्फ देवीलाल पासवान, गणेश पासवान रणधीर पासवान मनोज पासवान धनेश्वर राम गणेश राम हरि पासवान समेत सैंकड़ों एससी एसटी कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये भी पढ़े….
https://satyamgramnews.in/भारत-बंद/08/2024/21/14/21/13/sgnnetworkhajipur/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली