VAISHALI NEWS : चोरी की एक बाइक व पांच मोबाइल के साथ तीन बदमास गिरफ्तार ।

सत्यम ग्राम न्यूज़, ०७ जनवरी २०२५,राजापाकर। थाना क्षेत्र के शनिचर हाट चौक पर मंगलवार को चोरी की एक बाइक व पांच मोबाइल के साथ थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने तीन बदमास को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजापाकर थाना प्रभारी ने शनिचर हाट चौक के पास वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान काले रंग की एक पल्सर पर सवार तीन लोग आते दिखे ।

पुलिस वाहन देखकर बाइक सवार बाइक घुमाकर भागने लगा जिसे सुरक्षा वालों ने खदेड़ कर लिया। जब उन सबों से बाइक के कागजात दिखाने को कहा गया तो वह ना तो कागज दिखा पाया और ना ही कोई उचित जवाब ही दी।

सुरक्षा बलों ने तीनों की तलाशी ली तो तीनों के जेब से कुल पांच मोबाइल बरामद हुए। मोबाइल के बारे में भी कोई उचित जवाब नहीं देने पर राजापाकर की पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर थाना पर ले आई। पूछताछ में पता चला कि बाइक एवं पांचो मोबाइल चोरी की है। तीनों अपराधकर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे को जेल भेज दिया गया।

यें भी पढ़े…

खबर का हुआ असर अंचलधिकारी ने सभी राजस्व कर्मचारी क़ो दिया आदेश, चौक चौराहे पर करे अलाव जलाने की व्यवस्था

https://satyamgramnews.in/rajapakar-खबर-का-हुआ-असर-अंचलधिकार/01/2025/07/20/40/09/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली