VAISHALI NEWS :प्रशासन से अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, प्रकाश वर्मा। प्रखंड क्षेत्र में अत्यधिक ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है आमजन अहले सुबह आग तापने से अपने को रोक नहीं पा रहे हैं। कंबल भी ठंड से निजात नहीं दिला पा रहे हैं।

सूरज के ढलने के साथ ही लोग आग के निकट जाने से अपने को रोक नहीं पाते पा रहे हैं। विडंबना ही है कि प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है। राजापाकर बाजार निवासी वार्ड सदस्य सुरेश चौधरी उर्फ हजारी चौधरी ने बताया कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण बच्चे भी बिलबिला रहे हैं किंतु प्रशासन अलाव की व्यवस्था किए जाने में नाकाम साबित हो रहा है।

उसने यह भी बताया कि रविवार की रात ठंड से बचाव के लिए मैंने अपने स्तर से जलावन खरीद कर अलाव लगवाए। वही उपस्थित संजीत चौधरी संतोष चौधरी राजगीर चौधरी शन्नू कुमार आशीष कुमार रामकरण आदि ने भी प्रशासन से अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

यें भी पढ़े…

राजापाकर : बीएमडी कॉलेज में खेल परिषद की बैठक।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-बीएमडी-कॉलेज-मे/12/2024/16/17/16/10/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली