
सत्यम ग्राम न्यूज़ । राजापाकर के थाना रोड कुशवाहा चौक स्थित कुमार मेडिकल की जमीन को केनरा बैंक शाखा हाजीपुर द्वारा लोन नहीं चुकाने के एवज में उसकी भूमि को नीलम किया गया।
नीलामी के बाद बैंक द्वारा राजापाकर दक्षिणी पंचायत निवासी मनोज कुमार राय पिता डांगर राय को नीलामी में ऊंची बोली लगाने के बाद जमीन हस्तगत किया गया। मालूम हो कि कुमार मेडिकल हॉल के प्रोपराइटर सुनील कुमार पिता गणेश प्रसाद सिंह द्वारा केनरा बैंक हाजीपुर से जमीन मॉर्गेज कर व्यवसाय के लिए लोन लिया गया था।
जिसकी राशि 23 लाख 75हजार हो गए थे समय पर लोन नहीं चुकाने के कारण बैंक द्वारा उनकी पत्नी वीणा देवी पति सुधीर कुमार के नाम से 2 . 25 डिसमिल जमीन जिसका खाता नंबर 51 व खेसरा नंबर 7539 है नीलम कर दिया गया।
आज सोमवार को केनरा बैंक के मंडल क्षेत्रीय प्रबंधक सारण विकास रंजन व हाजीपुर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक कुमार द्वारा जिला दंडाधिकारी वैशाली के आदेशानुसार सरफेसी एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत बंधक संपत्ति को जप्त करते हुए भौतिक दखल किया गया।
बैंक कर्मी अपने सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचे एवं जमीन की अंचलाधिकारी गौरव कुमार के उपस्थिति में अमीन द्वारा 2.25 डिसमल चिन्हित कर पीलर गारा गया। इस संबंध में केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि लोन नहीं चुकाने के कारण बैंक द्वारा ऑनलाइन नीलामी उक्त जमीन के सारे ब्योरे के साथ किया गया था।
जिसमें अनेक लोगो ने भाग लिया। जिसमें ऊंची बोली लगाने वाले मनोज कुमार राय पिता डांगर राय को आज मौके पर नीलामी की राशि चुकत करने के बाद जमीन हस्तगत कराया गया और उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाया गया। मौके पर राजापाकर थाना के पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा बल भी उपस्थित थे।
यें भी पढ़े..
विद्युत् संबंधी समस्या निराकरण हेतु शिविर आयोजित।
*रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली