VAISHALI NEWS : राजापाकर में पैक्स चुनाव में नामांकन के लिए काटे जा रहे है एन आर रसीद।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, प्रकाश वर्मा। पैक्स चुनाव में नामांकन हेतु राजापाकर प्रखंड कार्यालय में एन आर रसीद काटे जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायतों में से 12 पैक्सों में चुनाव होना है। इसे लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।

आज बुधवार को विभिन्न पंचायतों से आठ लोगों ने पैक्स चुनाव के लिए एनआर रसीद कटवाए। बाकरपुर पंचायत से पैक्स अध्यक्ष के लिए हीरो राय धीरज कुमार जाफरपट्टी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह वरुण कुमार राजापाकर दक्षिणी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सुधांशु कुमार मुन्ना एवं मनोज कुमार नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत से धीरज कुमार गौसपुर बरियारपुर पंचायत से पूर्व पैक्स अध्यक्ष रमेश सिंह ने  एनआर कटवाए।

वही पैक्स चुनाव के लिए 17,18 व 19 को नामांकन होगें। 20 एवं 21 नवंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी। ट 23 नवंबर को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। 1 दिसंबर को चुनाव एवं दो दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे. वही पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए तीन पदाधिकारियों को एआरओ जिम्मेवारी दी गई है।

जिसमें प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुधीर रंजन कुमार राजस्व पदाधिकारी जूली कुमारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निहारिका आदि शामिल है। वहीं विजय व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस प्रशासन तैनात रहेंगे।

ये भी पढ़े…

SBI के ग्राहक के परिवार को बीमा लाभ प्राप्त हुआ |

https://satyamgramnews.in/vaishali-news-sbi-के-ग्राहक-के-परिवार-को-ब/11/2024/13/18/59/07/satyamgramnewsnetwork/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली