VAISHALI NEWS : संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका।

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़ ।  राजापाकर प्रखंड की बखरी बड़ाई पंचायत के फरीदपुर गांव निवासी सेवानिवृत सैनिक फुलास सिंह के 28 वर्षीय माइक्रोफाइनेंस कंपनी में ऑडिटर के पद पर कार्य कर रहे पुत्र विकास कुमार के बीती रात दलसिंहसराय में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय में संदिग्ध  स्थिति में निजी फाइनेंस कंपनी के ऑडिटर विकास कुमार का शव बरामद किया गया है। परिजन जता रहे हैं हत्या की आशंका। घटना समस्तीपुर में निजी फाइनेंस कंपनी के ऑडिटर का ऑफिस के कमरे में संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के दैनी चौक की है।

मृतक विकास कुमार जाइलो माइक्रो केयर फाउंडेशन कंपनी में कार्यरत था। जो पिछले 3 मार्च को ऑडिट के लिए दलसिंहसराय ब्रांच आया था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑफिस की साफ सफाई करने वाली मेड आज सुबह 7 बजे कमरे में पहुंची तब वह कार्यालय के एक कमरे में बेड पर विकास कुमार को अचेतावस्था अवस्था में पड़ा देखा और बेड के नीचे गंदगी फैली थी। मेड ने बगल के कमरे में रह रहे ब्रांच मैनेजर को इसके बारे में जानकारी दी। जिसके बाद बैंक मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने अचेतावस्था में पड़े ऑडिटर को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि साजिश के तहत अन्यत्र उसकी हत्या कर कमरे में शव को बेड पर रख दिया गया है।

घटना की सूचना गुरुवार को सुबह 8 बजे पाकर फरीदपुर गांव से मृतक के परिजन दलसिंहसराय पहुंचे एवं दलसिंहसराय थाने में आवेदन दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर अस्पताल भेजा।

जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन लेकर 7 बजे शाम को घर पहुंचे जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक दो भाई व एक बहन था। दो भाई में‌ वह छोटा था और अभी वह अविवाहित था। वही शव को दाह संस्कार के लिए परिजन कोनहारा घाट ले गए। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा की हत्या हुई है अथवा मौत होने‌ का अन्य कोई कारण हैं।

ये भी पढ़े…

पूर्व मुखिया पुत्र के लापता मामले में एक महिला सहित तीन गिरफ्तार।

 

https://satyamgramnews.in/rajapakar-पूर्व-मुखिया-पुत्र-के-ला/03/2025/06/20/21/54/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली