VAISHALI NEWS : सीएससी राजापाकर के शिविर में 11 लोगों ने किया रक्तदान।

 

राजापाकर सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय रक्तदान शिविर का उदघाटन करते हुए।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राज्य स्वास्थ्य समिति की वैशाली जिला इकाई के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीप्रकाश उपाध्याय की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।

रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी जनप्रतिनिधि व आमजनो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।स्वास्थ्य प्रभारी डॉ एसपी उपाध्याय ने बताया कि रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है।

मौके पर शिविर में उपस्थित लोगों से कहा की रक्तदान महादान है। इससे शारीरिक एवं मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य लाभ होते है। रक्तदान करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से रोहित राज सौरभ कुमार आकृति सिन्हा प्रिया कुमारी पायल कुमारी पूर्णिमा कुमारी आदि हैं।

 यें भी पढ़े…

राजापाकर प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी

https://satyamgramnews.in/vaishali-news-राजापाकर-प्रखंड-में-पैक/11/2024/23/18/20/40/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली